सुल्तानपुर, दिसम्बर 7 -- सुलतानपुर,संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से रविवार को बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस सामाजिक समरसता दिवस के उपलक्ष्य में राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय इकाई की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष का प्रवास रहा। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर आगे बढ़ाने का सतत संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि समरसता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, अवसर और अधिकार पहुंचाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। विद्यार्थी जीवन से ही हमें जाति-वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर एक समतामूलक समाज निर्माण का संकल्प लेना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.