रांची, जुलाई 26 -- खूंटी, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खूंटी इकाई ने शनिवार को बिरसा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ सीके भगत को एक पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें छात्रों के लिए पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, कक्षा कक्ष और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिला संयोजक पवन कुमार ने बताया कि कॉलेज में हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर रांची विभाग संयोजक प्रकाश टुटी, नगर मंत्री अशोक टुटी समेत कई छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.