प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी )इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में शांति, सामाजिक समरसता और अकादमिक गरिमा बनाए रखने के लिए सोमवार को कुलानुशासक को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का केंद्र है, इसलिए सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। काव्यांशी कुमारी ने कहा कि इविवि अपनी विशिष्ट परंपरा के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर हिमांशु पांडेय, प्रशंसा सिंह जाटव, अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...