नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। खबर लिखे जाने तक जेएनयू चुनाव समिति ने किसी तरह की स्पष्टता नहीं दी है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएनयू चुनाव समिति को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस संयुक्त सचिव पद के एबीवीपी समर्थित प्रत्याशी वैभव मीणा की ओर से भेजा गया है। नोटिस में 18 अप्रैल को जारी उस अधिसूचना को अवैध, अनावश्यक और चुनावों की निष्पक्षता के विरुद्ध करार दिया गया है, जिसके तहत नामांकन वापसी की प्रक्रिया को अप्रत्याशित रूप से दोबारा खोला गया। एकतरफा जारी हुआ नोटिस एबीवीपी का कहना है कि यह अधिसूचना एकतरफा तरीके से जारी की गई है, जो चुनावी नियमों और पूर्वनिर्धारित समय-सारणी का घोर उल्लंघन है। एबीवीपी ने चुनाव समिति से उक्त अधिसूचना को तत्काल निरस्त करने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.