अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अयोध्या महानगर ने साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर छात्रसंघ चुनाव एवं महाविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने की मांग उठाई है। परिषद ने कहा है कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो विद्यार्थी परिषद एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी ने कहा कि कई वर्षों से महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव न होने से विद्यार्थियों में निराशा का भाव है। साथ ही महाविद्यालय के जर्जर छात्रसंघ भवन को अविलंब ठीक कराया जाए। महानगर मंत्री जय श्री रावत ने कहा साकेत महाविद्यालय के भगत सिंह छात्रावास की स्थिति ठीक कराई जाए और जल्द से जल्द विद्यार्थियों को आवंटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.