मुरादाबाद, जून 20 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरादाबाद महानगर की ओर से शुक्रवार को गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम डिप्टी रजिस्ट्रार दिनेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 जून से बढ़ाकर 30 जून तक करने की मांग की गई। महानगर मंत्री गौरव क्षत्रिय ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों में अभी भी हजारों छात्र ऐसे हैं जो विभिन्न कारणों से प्रवेश नहीं ले पाए हैं। इनमें प्रमुख कारण हैं,कई बोर्डों के परिणामों की देर से घोषणा, प्रमाणपत्रों की अनुपलब्धता, तकनीकी बाधाएं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की सीमित पहुंच। रजिस्ट्रेशन की 20 जून की अंतिम तिथि कई छात्रों के भविष्य के लिए एक अवरोध बन रही है। एबीवीपी का मानना है कि कोई भी छात्र शिक्षा से वंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.