रांची, अप्रैल 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रांची महानगर इकाई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सर्कुलर रोड चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया। महानगर मंत्री तुषार दूबे ने कहा कि भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नगर सह मंत्री रौशनी मुंडा ने कहा कि यह अगस्त 2019 के बाद से जम्मू कश्मीर के अंदर ये सबसे बडी और भयावह घटना है। संगठन देशविरोधी ताकतों का विरोध करता रहेगा। प्रदर्शन में गुड्डू राय, शारदा कुमारी, सत्यम, शिवम लोहरा व बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...