हरदोई, फरवरी 3 -- धियरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक पुनीत सिंह भोलू ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की मांग की है। बताया कि उनके गांव पहेलियां निवासी एक व्यक्ति पुरानी रंजिश के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है और तमंचा लेकर घूमता है, जिससे उनकी जान-माल को खतरा बना हुआ है। उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर आरोप लगाया कि वह जबरन उनके खेत में खड़ंजा डलवा रहे हैं। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। एसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.