मऊ, जनवरी 8 -- मऊ। नगर क्षेत्र स्थित सोनिधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों के कथित अभद्र व्यवहार से परेशान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की छात्राओं ने गुरुवार सुबह कॉलेज गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक राजेश शराब पीकर पढ़ाते हैं और छात्राओं से अभद्रता करते हैं। साथ ही छात्राओं ने शिक्षिका ऋचा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, वह छात्राओं को गाली देती हैं। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों पर छात्राओं को जबरन कोचिंग में पढ़ने के लिए विवश करने और कोचिंग ज्वाइन नहीं करने पर प्रैक्टिकल में नंबर काटने की धमकी देने का भी आरोप है। छात्राओं के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर स्थिति को समझने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.