मऊ, जनवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र स्थित सोनिधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज पर गुरुवार शिक्षकों के कथित अभद्र व्यवहार से परेशान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की छात्राओं ने कॉलेज गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्राओं का आरोप है कि एक शिक्षक शराब पीकर पढ़ाते हैं और छात्राओं से अभद्रता करते हैं। साथ ही छात्राओं ने एक शिक्षिका पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, वह छात्राओं को गाली देती हैं। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों पर छात्राओं को जबरन कोचिंग में पढ़ने के लिए मजबूर करने और कोचिंग ज्वाइन न करने पर प्रैक्टिकल में नंबर काटने की धमकी देने का भी आरोप है। छात्राओं के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर स्थिति को समझने का प्रयास...