अलीगढ़, नवम्बर 18 -- अलीगढ़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ महानगर द्वारा सोमवार को श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में संगठन के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया। यह अधिवेशन देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित होने जा रहा है। यह राष्ट्रीय अधिवेशन युवाशक्ति, राष्ट्रवाद और संगठनात्मक संकल्पों को एक नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष सौरभ सेंगर, प्रांत सह-मंत्री खुशी सिंह, विश्वेंद्र, महानगर मंत्री पीयूष भारद्वाज, दुष्यंत गौतम, हिमांक अरोरा, पंकज चौधरी, अमरेन्द्र, आकाश सिंह, औम चौधरी, कुशल, अनुज, दीपक आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...