धनबाद, जनवरी 14 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मंगलवार को सिंदरी एसके- फोर स्थित सिक्सर क्लब मैदान में बॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित की गई। जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में रंजन क्लब एस के फोर और सुदामडीह के बीच खेला गया। जिसमें रंजन क्लब को 24 और सुदामडीह को 21 प्वाइंट मिला। मैच में रंजन क्लब एस फोर ने जीत हासिल कर विजेता रहे। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी उपस्थित थी। टूर्नामेंट की शुरूआत मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप जलाकर की। तारा देवी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि कभी किसी काम या खेल में हार नहीं मानना चाहिए। खेल में जो हारता है वही प्रयास के बल पर जितता भी है। प्रयासरत रहने पर सफलता अ...