बेगुसराय, जनवरी 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को हर्ष गार्डन सिंघौल के प्रांगण में पुरातन कार्यकर्ता समागम सह अभिनंदन समारोह कार्यक्रम को लेकर विशेष व्यवस्था बैठक की गई। रविवार को कार्यकर्ता समारोह में दस जिले से पांच सौ पुरातन कार्यकर्ताओं का समागम होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्ष की पाठशाला से कई अपने पुरातन कार्यकर्ता सदन तक पहुंचे हैं। इसी क्रम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पुरातन कार्यकर्ताओं द्वारा संघर्ष से सदन तक एवं कल का कार्यकर्ता आज का विधायक हैं। इस कार्यक्रम निमित्त वक्तागण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार में सहकारिता और...