बहराइच, जून 11 -- कैसरगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कैसरगंज नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। पवन कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष एवं कुणाल सोनी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। जानू यादव को नगर उपाध्यक्ष, जबकि दीपक , देवा व तन्मय को नगर सहमंत्री नियुक्त किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण से निभाने का संकल्प लिया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य देवाशीष सिंह, तहसील संयोजक जितेंद्र प्रताप सिंह एवं तहसील सह संयोजक रुद्रांश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन के कार्यों को गांव से नगर तक पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा सदैव राष्ट्र निर्माण, छात्र हित और सामाजिक चेतना के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.