बागपत, फरवरी 10 -- बड़ौत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत द्वारा नगर में खेल कुंभ शुरू किया गया। जिसके अंतर्गत मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया। मंगलवार को आयोजित मिनी मैराथन का अमित दीक्षित, थानाध्यक्ष मनोज चहल और प्रधानाचार्य डा.यशपाल शास्त्री ने शुभारंभ किया। मिनी मैराथन जेवी इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य बाजार,दिल्ली बस स्टैंड, दिल्ली सहारनपुर हाईवे होती हुई पीएन शर्मा पार्क पर संपन्न हुई। अभाविप जिला संयोजक अमन गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान जिला मीडिया संयोजक अर्चित गुप्ता, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विक्रम सिंह, जिला खेलो भारत संयोजक सौरभ तोमर, लक्ष्य तोमर, सुयश पाण्डेय, आर्यन, अवि, आयुष आदि कार्यकर्ता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...