रांची, नवम्बर 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली उलिहातु, खूंटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व रथ पूजन के बाद भगवान बिरसा संदेश यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा जिला केंद्र, खूंटी पहुंची जहां संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि थे। दिल्ली विवि छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन मान व एबीवीपी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री गोविंद नायक भी उपस्थिति थे। यात्रा उलिहातु से खूंटी, रांची होते हुए देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित एबीवीपी के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल पर 27 नवंबर को पहुंचेगी। यात्रा के दौरान विराम स्थानों पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनी व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर भगवान बिरसा के कार्यों को आम जन तक प...