मुंगेर, जनवरी 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को नगर के नंदलाल बसु चौक के समीप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हवेली खड़गपुर नगर इकाई की बैठक नगर उपाध्यक्ष शिक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में की गई। संचालन नगर मंत्री सौरभ झा कर रहे थे। बैठक में मुख्य रूप से मुंगेर विभाग के विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ मौजूद थे। पहली बार हवेली खड़गपुर प्रवास पर आए विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु का एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र भेंटकर उनका सम्मान और स्वागत किया। विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्य योजना की जानकारी दी। बैठक में कॉलेज इकाई पुनर्गठन, संपर्क, प्रवास, नगर खेल कुंभ, राष्ट्रीय महिला दिवस, समरसता दिवस सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर नगर उपाध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रिंस रतन, जिला संयोजक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.