बेगुसराय, सितम्बर 19 -- तेघड़ा। एबीवीपी की तेघड़ा इकाई का गठन शुक्रवार को किया गया। इसमें लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। इसके अलावा आमंत्रित सदस्य अजित चौधरी एवं प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, जिला संयोजक कमल कश्यप, जिला संयोजक गोविंद कुमार आदि ने भाग लिया। संचालन विकास कुमार झा ने किया। बैठक में अनुमंडल प्रमुख रजनीश चौधरी को बनाया गया। नगर अध्यक्ष सुजीत मिश्र तथा उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार, विकास कुमार मिश्र व भीम कुमार को बनाया गया। नगर मंत्री के रुप में शशि कुमार, लालसा कुमारी, राजेश कुमार, हर्ष राज, आयुष अमन, राजा कुमार व सत्यम कुमार झा को मनोनीत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...