बेगुसराय, दिसम्बर 30 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। एबीवीपी की ओर से पुरातन कार्यकर्ता समागम 11 जनवरी को हर्ष गार्डेन में होगा। इस समारोह में 1100 से अधिक की संख्या में बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, मुजफ्फरपुर से पुरातन कार्यकर्ता जुटेंगे। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में ऐसे पुरातन कार्यकर्ता जो संघर्ष से सदन तक पहुंचे हैं वो भी पहुंच रहे हैं इसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री सुरेन्द्र मेहता, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक संजीव चौरसिया, रजनीश कुमार, कुंदन कुमार, रोहित पाण्डेय, सुजीत पासवान, बाबू लाल शौर्य, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व संगठन मंत्री सहित अन्य शामिल हैं। इसकी तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक मंगलवार को रतनपुर में हुई। जिस बैठक में आगामी कार्...