कौशाम्बी, मई 25 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंझनपुर नगर के कार्यकर्ताओं ने संडे फार मंझनपुर अन्तर्गत रविवार को मंझनपुर पार्क को प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नगर वासियों को प्लास्टिक मुक्त का संदेश देते हुए कहा कि पार्क के सामने शराब की कम्पोजिट दुकान होने से शाम हो टहलने व बैठने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थी परिषद की गतिविधि एसएफडी द्वारा प्रत्येक रविवार को मंझनपुर नगर में होने वाले संडे फॉर मंझनपुर अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाता है। रविवार को कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर पार्क में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर नगर में प्लास्टिक मुक्त का संदेश दिया। पार्क में बिखरे प्लास्टिक एवं शराब की बोतलों एवं पैकेट को कार्यकर्ताओं ने बोरे में इकट्ठा कर नष्ट किया। मंझनपुर नगर मंत्री दीपक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.