कौशाम्बी, मार्च 9 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी के एसएफडी (स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट) कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को संडे फार मंझनपुर के तहत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ प्लास्टिकमुक्त बनाने का संदेश दिया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में बिखरे प्लास्टिक को इकट्ठा कर उसको नष्ट किया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संयोजक शिव बाबू चौधरी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि एसएफडी (स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट) द्वारा जिले भर में पर्यावरण से संबंधित जल, जंगल, जन, जमीन और जानवर के हित के लिए एवं उनके संरक्षण के लिए विद्यार्थी परिषद लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.