कौशाम्बी, मई 18 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंझनपुर नगर में प्लास्टिक मुक्त अभियान संडे फॉर मंझनपुर चलाकर सफाई की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्लास्टिक का कचरा बीनकर एक स्थान पर एकत्र किया और बाद में उसे नष्ट किया। नगर एसएफडी संयोजक अर्पित चौरसिया ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को किया जाता है। इस दौरान विद्यार्थी अपना योगदान देते हैं। एसएफडी जल, जंगल, जन, जमीन व जानवर के हित में कार्य करती है। इसके निमित्त यह प्लास्टिक मुक्त अभियान पिछले जुलाई महीने से लगातार चल रहा है। प्लास्टिक से मृदा प्रदूषित होती है एवं पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। अभियान से पूरा नगर तो प्लास्टिक मुक्त नहीं हो सकता लेकिन यह एक संदेश संपूर्ण नगर वासियों तक उन्हें जागरूक करने के लिए पहुंचाया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.