बांका, फरवरी 5 -- बांका, वरीय संवाददाता। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बांका जिला को राज्य स्तर पर दो उपलब्धि प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह सम्मान बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा राज्य स्तरीय समारोह में बुधवार को दिया गया। समारोह में बांका जिला की ओर से सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक पवन कुमार ने यह सम्मान ग्रहण किया। यह उपलब्धि जिले में डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली को जमीनी स्तर तक लागू करने के सफल प्रयासों का परिणाम है। प्राप्त पहला प्रमाण पत्र फार्मेसी स्वास्थ्य सुविधा पंजीकरण कवरेज में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए दिया गया। इसके अंतर्गत जिले में संचालित सरकारी एवं निजी औषधि दुकानों का व्यापक पंजीकरण, सत्यापन और डि...