गुमला, जनवरी 27 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जिलों के सिविल सर्जन, गुमला जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि, एबीडीएम के राज्य प्रतिनिधि, बीएसएनएल और सी-डैक के अधिकारी और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग झारखंड के अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज ने की। बैठक के दौरान अपर सचिव ने गुमला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखी जाए। तीनों जिलों के एबीडीएम घटकों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने अब तक हुए कार्यों का विश्लेषण किया और आगामी समय के लिए स्पष्ट दिशा-निर्द...