जमशेदपुर, नवम्बर 12 -- जमशेदपुर। अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज, जमशेदपुर में झारखण्ड स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का संयुक्त आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने दीप प्रज्वलन एवं भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि झारखण्ड की समृद्ध संस्कृति और मौलाना आज़ाद के शिक्षा दर्शन दोनों हमारे राष्ट्र की पहचान और प्रगति के प्रतीक हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे शिक्षा को समाज परिवर्तन का साधन बनाएं और राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएं।झारखण्ड स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका विषय था "झारखण्ड की कला और संस्कृति"। विद्यार्थियों ने झारखण्ड की लोकसंस्कृति, पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.