धनबाद, जनवरी 23 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता अब आम आदमी सीधे एफसीआई से चावल खरीद सकता है। इसके लिए लाभुक को जीएसटी नंबर देने की कोई जरूरत नहीं है। अगर है तो दे सकते हैं। यह सुविधा आम आदमी से लेकर छोटे व्यवसायियों को भी मिलेगी। यह चावल प्रतिकिलो 28.90 रुपए की दर से बेचा जा जाएगा। ग्राहक 50 किलो से लेकर 9 मीट्रिक टन तक खरीद सकते हैं। एफसीआई के प्रबंधन चक्रपाणी सिद्वार्थ ने कहा कि फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) मंडल कार्यालय धनबाद ने छोटे निजी व्यापारियों, उद्यमियों और आम व्यक्तियों के लिए क्षेत्र में डिपो बिक्री योजना के तहत चावल की बिक्री शुरू करने की है। यह योजना 30 जून तक है। चावल बेहतर गुणवत्ता एवं तय मानकों के आधार पर है। चावल पूरी तरह से साफ एवं पोषक तत्व से पूर्ण है। पीडीएस से बांटे जा रहे चावल से इस चावल की गुणवत्ता अच्छी है। खरीद...