गिरडीह, जनवरी 20 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया एफसीआई रोड में हाल ही के दिनों में लगा ट्रांसफार्मर खतरे का संकेत दे रहा है लेकिन विभाग से जुड़े कर्मी को शिकायत करने के बाद भी कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। दरअसल इस ट्रांसफार्मर को जिस तरीके से लगाया गया है कि उसका पिलर एक ओर झुक रहा है जबकि ट्रांसफार्मर जो सड़क से नाम मात्र की ऊंचाई पर लगाया गया है उससे एक निकला एक नंगा तार है जो 11 हजार वोल्ट से जुड़ा है जिसमे कभी भी करंट प्रवाहित हो सकता है और किसी भी आदमी या जानवर के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। यहां पर बच्चे हर समय खेलते हुए देखे जाते हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन से नजदीक होने के कारण लोगों की आवाजाही लगी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...