लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ ने एफसीआई प्रबन्धन की प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ 10 से 23 फरवरी तक "ब्लैक फोर्टनाइट" आन्दोलन की घोषणा की है। यह आन्दोलन देशभर में भारतीय खाद्य निगम के सभी कार्यालयों एवं डिपो में तय तिथि तक अनवरत चलाया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण और गैर-व्यवधानकारी होगा। कर्मचारी ड्यूटी के दौरान काला बैज पहनेंगे तथा प्रतीकात्मक प्रदर्शन करेंगे, जबकि खाद्यान्न आपूर्ति पूरी तरह निर्बाध रहेगी। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 14 दिनों में सकारात्मक परिणाम नहीं मिलता है, तो आंदोलन को चरणबद्ध रूप से तीव्र किया जाएगा। ऐसी स्थिति में खाद्यान्न आपूर्ति में किसी भी अवरोध की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी, क्योंकि यूनियन ने समाधान के लिए पर्याप्त समय दिया है।

हिं...