अररिया, दिसम्बर 5 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। गुरुवार को स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन के कार्यालय में स्टेट फूड कॉरपोरेशन के एजीएम, क्वालिटी कंट्रोलर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक विगत दिनों से पीडीएस डीलरों और एसएफसी के एजीएम के बीच उत्पन्न विवाद और वेयरहाउस की व्यवस्था को लेकर बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर बुलाई गई थी। दो दिन पूर्व एसडीओ ने पीडीएस डीलरों के समक्ष एजीएम को तलब कर स्थिति की समीक्षा की थी, जिसमें कई गंभीर आरोप सामने आए थे-जिनमें रंगदारी, रोस्टर का उल्लंघन, निजी धर्मकांटा पर तौल, अवैध उगाही तथा सबसे महत्वपूर्ण चावल की खराब गुणवत्ता शामिल थी। इसी संदर्भ में गुरुवार को क्वालिटी कंट्रोलर के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएफसी के क्वालिटी कंट्रोलर आदित्य कुमार सिंह, एजीए...