देवघर, जून 21 -- देवघर। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) देवघर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। मौके पर योग साधना कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व संस्थान के प्राचार्य डॉ. नृपेन्द्र सिंह लिंगवाल ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संकायों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का सीधा प्रसारण संस्थान के आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर किया गया, जिससे यह वैश्विक दर्शकों तक पहुंचा। मौके पर डॉ. नृपेन्द्र सिंह लिंगवाल ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया। जिसमें ताड़ासन, मंडूकासन, शलभासन, वृक्षासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन आदि शामिल थे। उन्होंने प्राणायाम की विभिन्न तकनीकों जैसे भ्रामरी, अनुलोम-विलोम और कपालभाति का भी प्रदर्शन किया। संस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.