गिरडीह, सितम्बर 9 -- गावां, प्रतिनिधि। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने सोमवार को गावां स्थित एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। अजय सिंह ने बताया कि सबसे बड़ी गड़बड़ी चीनी वितरण में पाई गई है। अबतक सभी डीलरों को समय पर चीनी उपलब्ध नहीं कराई गई है। कुछ डीलरों को तो चीनी दी गई, लेकिन कई डीलरों के बारे में यह शिकायत है कि बिना चीनी दिए ही लाभुकों से अंगूठा लगवा लिया गया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है और नियमों के खिलाफ है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम प्रबंधक से रजिस्टर की मांग की, लेकिन रजिस्टर मौके पर उपलब्ध नहीं कराया गया। नियमानुसार गोदाम में प्रत्येक दिन का स्टॉक, वितरण और शेष का विवरण दर्ज रहना चाहिए। यह संतोषजनक ढंग से उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने मौके से ही जिला आपूर्ति पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.