सीवान, दिसम्बर 1 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिल्की नहर के समीप रविवार की सुबह एफसीआई के लिए चावल लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बचा। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक सिवान रैक प्वाइंट से चावल लेकर कोल्हूआ स्थित एफसीआई गोदाम की ओर जा रहा था। मिल्की नहर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना संबंधित विभाग को दी गई। इस संबंध में दरौंदा के एजीएम कमख्या नारायण सिंह ने बताया कि चावल की खेप सिवान रैक प्वाइंट से एफसीआई गोदाम कोल्हूआ भेजी जा रही थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक का चक्का फिसलने के कारण यह हादसा हुआ है। विभागीय स्तर पर मामले की जानकारी लेकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...