नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि प्रमुख नीतिगत ब्याज दरें लंबे समय तक निचले स्तर पर बनी रहेंगी तथा आगे इनमें और कमी भी हो सकती है। आरबीआई ने अभी नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है जो 5.25 प्रतिशत पर बनी रहेगी। हालांकि आरबीआई गवर्नर ने कहा कि लंबे समय तक निचले स्तर पर बनी रहती है तो इनमें आगे चलकर गिरावट भी आ सकती है। ऐसे में सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में आगे कमी आएगी। ध्यान रहे कि बीते वर्ष से फरवरी अब तक आरबीआई रेपो दर में 1.25 प्रतिशत की कटौती कर चुका है, जिसके बाद ग्राहकों द्वारा बैंकों से लिए जाने लोन में गिरावट आई है लेकिन साथ में एफडी जैसी जमा योजनाओं पर ब्याज दर भी कम हुई है। ----- केसीसी की बढ़ाई जा सकती है ऋण सीमा आरबीआई ने किसान क्रेडिट क...