गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- गाजियबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन से नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के बीच फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) यात्रियों के लिए खुल गया है। 300 मीटर लंबे एफओबी के जरिये नमो भारत और मेट्रो स्टेशन आपस में जुड़ गए हैं। यात्रियों को एक-दूसरे स्टेशन पर आने जाने के लिए सड़क पर आने की जरूरत नहीं होगी। फुट ओवर ब्रिज की शुरुआत होने से दिल्ली मेट्रो के शहीद स्थल न्यू बस अड्डा स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। इससे यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित होने के साथ आसान हो गई है।नमो भारत और मेट्रो के यात्री अब एक दूसरे स्टेशन पर जाने-जाने के लिए सड़क पर नहीं आएंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन के पास घनी आबादी है। यह शहर के प्रमुख बस अड्डे के पास है। पास में ही रिहायशी, व्यावसायिक और शैक...