फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- फिरोजाबाद। एफएस विश्वविद्यालय में कंपनी डिजीचाय ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया। कैंपस ड्राइव में डिजीचाय कार्यक्रम की शुरुआत कम्पनी के प्रतिनिधि राजीव उपाध्याय हेड एचआर, समीक्षा दुबे असिस्टेंट एचआर, राम एडमिन, कुलाधिपति डा. दिलीप यादव, प्रतिकुलाधिपति डा. योगेश यादव, डा राहुल यादव, डा नितिन यादव, कुलपति डा. संजीव भारद्वाज तथा महानिदेशक अभिनव श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 126 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत कंपनी ने 47 विद्यार्थियों का चयन किया, जबकि 12 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया। कैंपस ड्राइव में डिजीचाय की टीम ने विवि को देखा। सफल कैंपस ड्राइव से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.