रुडकी, अगस्त 6 -- रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों पर मिठाई की दुकानों जांच की। साथ ही छह मिठाई की सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान रामनगर में एक मिठाई की दुकान से बर्फी का सैंपल, रामपुर चुंगी स्थित मिठाई की दुकान से सफेद रसगुल्ला का सैंपल, पुहाना स्थित मिठाई की दुकान से बेसन के लड्डू के सैंपल लिए गए है। दुग्ध पदार्थो में दूध, दही व छाछ के सैंपल लिए है। जिन्हें राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...