सिमडेगा, जनवरी 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एफएसओ प्रकाश चंद्र गुग्गी ने मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के क्रम में मुख्यालय में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों में गोयल स्टोर, राजू केशरी फल दुकान, एवं गडोदिया स्टोर सहित अन्य दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गोयल स्टोर एवं राजू केशरी फल दुकान, से तिलकुट तथा गडोदिया स्टोर से गुड़ एवं खाद्य तेल के नमूने संग्रह कर खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजे गए। ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि खुले में मांस काटकर या लटकाकर बिक्री करना पूर्णतः प्रतिबंधित है। बिना वैध खाद्य अनुज्ञप्ति अथवा पंजीकरण के मीट एवं मुर्गा व्यवसाय का संचालन दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके अंतर्गत संबंधित प्रतिष्ठानों पर जुर्माना, सामग्री की ...