पलामू, फरवरी 15 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांडू थाना के डाला खुर्द गांव में हुई महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत और ससुराल पक्ष की ओर से जंगल में शव जला दिए जाने के मामले का रविवार को फॉरेंसिक साइंस लेब्रोटरी (एफएसएल ) की टीम ने जांच की। पांडू थाना के डाला खुर्द पहुंची टीम ने महिला सितारा देवी की मौत से जुड़ी साक्ष्य को इकट्ठा करने का प्रयास किया। सितारा देवी की मौत जिस कमरे में हुई थी उसकी गहनता से जांच की गई, और सबूत इकट्ठा करने का प्रयास किया, इसके बाद फॉरेंसिक टीम के लोग जंगल तरफ गए जहां मृतका सितारा देवी के शव को जलाया गया था उस स्थान पर पहुंचकर टीम के लोगों ने जांच की, इससे जुड़े साक्ष्य इकट्ठा किया। पांडू के थाना प्रभारी विगेश कुमार राय भी साथ रहे।13 फरवरी को ससुराल डाला खुर्द में महिला की मौत हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्त...