गोरखपुर, जनवरी 22 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारंभ किया गया। हनुमान मंदिर, बेतियाहाता से मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 22 जनवरी से 10 मार्च तक चलेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जनपद में कुल 3,74,800 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को एफएमडी का टीका निःशुल्क लगाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार वर्मा, डॉ. नवीन कुमार वर्मा, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. बीके सिंह, डॉ. सरोज चौधरी, डॉ. सुधीर कुमार पटेल, डॉ. विकास सिंह, डॉ. मनीष चन्द्र, आशीष यादव, नवीन कुमार, सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.