जमशेदपुर, जनवरी 5 -- जमशेदपुर। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व भोजपुरी, हिंदी फ़िल्मों के निर्माता अभय सिन्हा को फ़िल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) का अध्यक्ष बनाये जाने पर सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने उन्हें बधाई दी एवं उनका स्वागत किया। सिन्हा निजी कार्यक्रम में शामिल होने जमशेदपुर आये हुए थे। भोजपुरिया ने कहा, यह उपलब्धि भोजपुरी समाज के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि भोजपुरी समाज से ताल्लुकात रखने वाले अभय सिन्हा को अध्यक्ष एवं युवा फ़िल्म निर्माता निशांत उज्ज्वल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों का चयन भारतीय सिनेमा में उनके दीर्घकालिक योगदान और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...