कौशाम्बी, अगस्त 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। बीआरसी कौशाम्बी में चल रहे एफएनएल प्रशिक्षण की गुणवत्ता परखने के लिए गुरुवार को बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें 13 शिक्षक गायब मिले। मामले को गम्भीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकते हुए सहायक लेखाकार समग्र शिक्षा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा शिक्षकों का एफएनएल प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इसमें बीआरसी क्षेत्र के 50 शिक्षकों के बैच को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का जायजा लेने के लिए गुरुवार को बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा बीआरसी कौशाम्बी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 शिक्षकों में 13 बगैर पूर्व सूचना दिये गायब हैं। मामले को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.