दरभंगा, दिसम्बर 15 -- दरभंगा। जीवछघाट स्थित फखरुद्दीन अली अहमद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सात दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न खेलों के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. हरे कृष्ण सिंह निदेशक, डीईडी, एलएनएमयू व डॉ. गुलाम मोहम्मद अंसारी, प्राचार्य, ओरिएंटल कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने खेल को मानवीय गुणों का संवाहक बताया। डॉ. अंसारी ने खेल को अनुशासन व सहयोग का माध्यम कहा। प्राचार्य प्रो. शशि भूषण राय ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. कुमकुम कुमारी एवं पंकज कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...