फतेहपुर, नवम्बर 11 -- फतेहपुर। सरकार के फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) के कड़े मानक से मिलर्स के चावल की हजारों कुंतल लॉट डंप पड़ी है। धान की खरीदी और दामों पर गहरा असर पड़ा है। धान खरीदी का हब कहे जाने वाली बिंदकी मंडी में उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली समेत तमाम प्रांतों के व्यापारियों ने डेरा जमा लिया है। इसके बाद भी पतला धान खरीदी की रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। बिंदकी की नवीन गल्ला मंडी धान का हब मानी जाती है। पंजाब, हरियाणा, बरेली, उत्तराखंड, दिल्ली समेत तमाम गैरप्रांतों के आधा सैकड़ा व्यापारियों ने मंडी में डेरा जमा लिया है। जिले भर के किसान ट्रैक्टर ट्रालियों, पिकअप से पतला धान लेकर पहुंच रहे है। भावों में गिरावट से किसान दाम बढ़ने के असमंजस में पड़ा है। अधिकांश किसान धान डंपकर भावों में बढ़ोत्तरी का इंतजार कर रहा है। इसी के साथ गैरप्रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.