मोतिहारी, फरवरी 7 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। धान अधिप्राप्ति सीजन में एफआरके (फोर्टीफाइड राइस कर्नल्स)की आपूर्ति ठप पड़ने से चयनित 15 उसना राइस मिल में ताले लटक गए हैं। सहकारिता विभाग ने उसना चावल कुटाई के लिए 24 राइस मिल का चयन किया था। इसमें मात्र 9 राइस मिल में ही एफआरके की आपूर्ति हुई है। शेष राइस मिल में एफआरके की आपूर्ति नहीं होने से धान की कुटाई ठप पड़ने से इन राइस मिलों से टैग पैक्स में धान की खरीदारी नहीं हो रही है। यदि एफआरके की आपूर्ति नहीं हुई तो जो 9 राइस मिल हैं ,उसमें कभी भी धान की कुटाई ठप पड़ सकती है। 9 हजार क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 1498 क्विंटल एफआरके की आपूर्ति : जिले में धान अधिप्राप्ति के बाद सीएमआर (उसना चावल) तैयार करने में राइस मिलर को एफआरके की आपूर्ति करनी है। इसको लेकर 9 हजार क्विंटल एफआरके आपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.