मोतिहारी, जनवरी 31 -- बंजरिया। प्रखंड में एफआरके (फोर्टीफाइड राइस कर्नल्स) केमिकल युक्त चावल आने के बाद भी पैक्स अध्यक्ष को धान खरीदने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की उदासीनता के कारण प्रखंड के अधिकांश गांव के किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। इससे उनका धान दिन प्रतिदिन सड़ने के साथ साथ चूहे बर्बाद कर रहे हैं । पैक्स के द्वारा धान अधिप्राप्ति की जा रही है। लेकिन राइस मिलों को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में मात्र 326 क्विंटल एफआरके की आपूर्ति की गई है। इससे धान खरीद की गति धीमी है। लिहाजा प्रखंड के किसानों को इन दिनों अपने धान बेचने को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । एक तरफ प्रखंड के अधिकांश पंचायत में आई बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद होने से उनकी कमर टूट गई थी। वहीं दूसरी तरफ पैक्स में धान नहीं बिकने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.