बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले को इस वर्ष 828 टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) चाहिए। अब तक महज 33 टन ही एफआरके भेजा गया है। इससे चावल आपूर्ति बाधित हो रही है। नालन्दा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार चंद्रा ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री और प्रधान सचिव को पत्र लिखकर एफआरके की समय पर आपूर्ति करवाने की अपील की है। ताकि, धान खरीद व चावल आपूर्ति का चक्र प्रभावित न हो। श्री चंद्रा ने बताया कि एफआरके नहीं मिलने से चावल कुटाई लक्ष्य के अनुसार नहीं हो रही है। इससे गोदामों तक चावल की आपूर्ति नहीं होगी। चावल जमा नहीं होने से पैक्स अध्यक्षों को कैश क्रडिट राशि मिलने में परेशानी होगी। इसका असर किसानों के भुगतान पर भी पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...