मधुबनी, अप्रैल 22 -- मधुबनी । मधुबनी जिले में कुल 5159 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। इनमें से अधिकतर केन्द्र किराये के भवन में संचालित हो रहा है। सिर्फ 987 केन्द्र सरकारी भवन में चल रहे हैं। करीब 3141 केन्द्रों कोे अपना भवन तक नसीब नहीं है। जिले के सभी 21 प्रखंडों में अबतक कुल 4916 आंगनबाड़ी सेविका का चयन हो चुका हैं। ये लोग अपने-अपने केन्द्रों का संचालन कर रही हैं। सेविकाओं का कहना है कि उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उनका काम छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं विकास के लिए काम करना हैं। वे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और बच्चों को शिक्षा प्रदान करती हैं। हेल्थ हाइजीन का ख्याल रखती हैं। टीकाकरण से स्वास्थ्य जांच और बच्चों को पौष्टिक भोजन मुहैया करवाती हैं। सेेविका कुमारी रानी, बेबी कुमारी, मेहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.