अमरोहा, दिसम्बर 3 -- ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विकास खंड जोया कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति एफआरएस सिस्टम लागू करने और उनसे गैर विभागीय कार्य कराए जाने का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान सचिवों ने नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की सरकार से अपील की। मंगलवार सुबह जोया ब्लाक मुख्यालय पर बड़ी संख्या में सचिव एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सचिवों को सम्मानजनक कार्य वातावरण और न्यायपूर्ण व्यवस्था नहीं मिलेगी, आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने आंदोलन का आगे का कार्यक्रम भी घोषित किया,1 से 4 दिसंबर तक सभी सचिव काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करेंगे। 5 दिसंबर को जनपद के सभी सचिव ब्लाक मुख्यालय पर धरना देंगे। 10 दिसंबर से सच...