जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला पुष्टाहार अब चेहरा प्रमाणीकरण यानी एफआरएस के माध्यम से ही दिया जाना है। इसके लिए आदेश भी जारी है। ज्यादातर ब्लाकों में इसकी प्रगति भी ठीक है, लेकिन आठ परियोजना क्षेत्रों में सुस्ती का मामला सामने आया है। ऐसे में यहां के सीडीपीओ और सुपरवाइजर को नोटिस भेजकर चेताया गया है। कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी सुधार के लिए कहा गया है। यह कार्रवाई समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के निर्देश पर की गई है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने निर्देशित किया है कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कम से पांच लाभार्थियों की फीडिंग कराएं। जिसकी समीक्षा भी की जा रही है। दो लाख 29 हजार 746 लाभार...