सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- शिवहर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बाल विकास सेवाए (आईसीडीएस) योजना के तहत फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से लाभार्थियों का पंजीकरण एवं टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण में शिवहर जिला राज्य स्तर पर अव्वल रहा है। एफआरएस के माध्यम से टीएचआर वितरण में शिवहर राज्य के सभी 38 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डीपीआरओ ने बताया कि दिसंबर माह में भी गर्भवती महिलाओं, धात्री माता एवं बच्चों को सुखा राशन वितरण में जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मालुम हो कि बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बाल विकास सेवाए (आईसीडीएस) योजना के तहत फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से लाभार्थियों का पंजीकरण एवं टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण एक महत्वपूर्ण कदम है, जो योजना की पारदर्शिता...